किरतपुर पालिका क्षेत्र मे चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर पालिका व थाना किरतपुर द्वारा संयुक्त टीम बनाकर अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध एक्शन लेते हुए अतिक्रमण हटवाया गया
कलम हिन्दुस्तानी : शमीम अंसारी
किरतपुर। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को नगर पालिका परिषद किरतपुर व थाना किरतपुर द्वारा एक संयुक्त टीम बनाकर पालिका क्षेत्रांगत नगीना चौक पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। किरतपुर थाना अध्यक्ष उदय प्रताप व पालिका अवर अभियंता अनुराग कमल के नेतृत्व मैं नगीना चौक पर किये जा रहे अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध एक्शन लेते हुए अतिक्रमण हटवाया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस कप्तान के निर्देश पर चालान भरे गए। तथा उन्हें अंतिम चेतावनी देते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अभियान के अंतर्गत पालिका टीम द्वारा कुल एक हज़ार रुपए का जुर्माना वसूला गया। तथा तीन किलो पाँच सौ ग्राम के लगभग पॉलिथीन जब्त की गयी। उक्त अभियान मैं पालिका प्रधान लिपिक हसन मुस्तफ़ा, सफाई लिपिक सुरेन्द्र सिंह, कर निरीक्षक ज्ञानेश्वरानन्द, बाबूराम, मुस्तक़ीम,नासिर, अज़हर, नोमान व सफाई नायक सुंदर सिंह, ओमी व आदि सफाई कर्मचारी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
