भाकियू भानु का बड़ा प्रदर्शन, अपेक्स बिल्डर के खिलाफ गुस्सा फूटा, सतनाम सचदेवा का फूंका पुतला
“जब तक पैसा नहीं मिलेगा, धरना जारी रहेगा” : राजकुमार नागर
कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार सद्दाम हुसैन
गाजियाबाद (सिद्धार्थ विहार)। अपेक्स बिल्डर के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) का धरना आज चौथे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रहा। धरने की अध्यक्षता रूपेश त्यागी तथा संचालन विकास गुर्जर ने किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डर पर कर्मचारियों और मज़दूरों के बकाया भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया।
यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव रूपेश त्यागी के आह्वान पर धरना स्थल पर अपेक्स बिल्डर के मालिक सतनाम सिंह सचदेवा का पुतला दहन किया गया। इस दौरान गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और चेतावनी दी कि जब तक सभी भुगतान नहीं हो जाते, आंदोलन रुकने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष राजकुमार नागर ने दिया चेतावनी भरा बयान जब तक हमारे कार्यकर्ता के पैसे नहीं मिल जाते, तब तक धरना सुचारू रूप से चलता रहेगा। आंदोलन का स्वरूप और भी सशक्त किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अपेक्स बिल्डर के खिलाफ जल्द ही आगे की रणनीति तैयार कर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। धरना स्थल पर जुटे सैकड़ों यूनियन कार्यकर्ता और पदाधिकारी। इस धरना प्रदर्शन में यूनियन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक यादव, एनसीआर मीडिया प्रभारी सोनू अवाना, एनसीआर प्रमुख: सतबीर मुखिया, एनसीआर उपाध्यक्ष यशपाल नागर, जिला उपाध्यक्ष अनिल अवाना, योगेंद्र नागर प्रदेश प्रवक्ता आसू ठाकुर, डॉ. अरुण सेन, रईसुद्दीन, भानु प्रकाश, अमन शर्मा, महकार नागर, जिया राम, सुरेश तिवारी, विनय कौशिक, रितिक यादव, सौरभ कुमार, नवीन कुमार, शिवम कुमार, अजय टोली, कृष्ण वंश त्यागी, रिहान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर गूंजते नारे और लोगों की भारी भीड़ ने प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया है। यूनियन की चेतावनी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो ये धरना एक बड़े जनांदोलन में बदल जाएगा।

