दो मार्च के बाद गांवों में होने वाले चुनावा की तस्वीर बदलेगी
कलम हिन्दुस्तानी संवाददाता
बिजनौर। दो मार्च के बाद गांवों में होने वाले चुनावा की तस्वीर बदलेगी। कुछ नए उम्मीदवार सामने आएंगे तो कुछ आरक्षण के बाद अपने कदम पीछे हटाएंगे।
जिले में प्रधानों के पदों को लेकर आरक्षण जारी हो चुका है। चुनाव के दौरान 383 सीट अनारक्षित रहेगी। कोई भी चुनाव में ताल ठोंक सकेगा। जिले में काफी लोग ऐसे भी है जो चुनाव लड़ने का मन बना रहे थे। आरक्षण जारी होने के बाद से ही जिले में लोग प्रधानी लड़ने के बारे में रणनीति बनाने लगे हैं। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि जिले में आरक्षण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दो मार्च को आरक्षण के प्रकाशन के लिए तेजी से काम हो रहा है। प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण का प्रकाशन 2 मार्च को किया जाएगा। सभी विकासखंड़ों पर आरक्षण की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
