दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र से हरीश चन्द्र सत्यवली को कलम हिन्दुस्तानी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र का संवाददाता बनाया गया
जगतपुरी क्षेत्र मे निष्पक्ष पत्रकारिता से जनसेवा करूंगा : हरीश चन्द्र सत्यवली
कलम हिन्दुस्तानी
इकवान सिद्दीकी
दिल्ली ( जगतपुरी) । दिल्ली प्रदेश के पूर्वी दिल्ली के निवासी हरीश चन्द्र सत्यवली को उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से हिन्दी दैनिक और गौतम बुद्ध नगर से रोज़नामा उर्दू मे प्रकाशित एवं देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश मे प्रसारित कलम हिन्दुस्तानी समाचार पत्र का पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र का संवाददाता बनाया गया है।
कलम हिन्दुस्तानी के संपादक के आदेशानुसार दिल्ली के स्थानीय संपादक एनान अहमद और प्रदेश प्रभारी इकवान सिद्दीकी द्वारा उत्तर प्रदेश और दिल्ली मे प्रसिद्ध अखबार कलम हिन्दुस्तानी का पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी क्षेत्र से हरीश चन्द्र सत्यवली को संवाददाता मनोनीत किया गया है। संवाददाता हरीश चन्द्र सत्यवली से आशा की जाती है कि वह अपने क्षेत्र मे निष्पक्ष होकर देश हित मे जनता की सेवा करेगें और किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं आने देगें।
