हबीबी पब्लिक स्कूल के टीचर्स ने छात्रों के स्कूल आने पर स्वागत किया

कलम हिंदुस्तानी पत्रकार सुवालेहीन अशरफी
मुरादाबाद (कुन्दरकी) । ब्लॉक कुदंरकी क्षेत्र के ग्राम डींगरपुर में स्थित हबीबी पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्कूल के छात्रों का स्कूल आने पर स्वागत किया गया । गौरतलब है कि पिछले वर्ष देश और दुनिया में करोना महामारी के चलते देशभर में शिक्षा के संस्थान केन्द्र व राज्यो की सरकार द्वारा दिशा निर्देशों के अनुसार बंद हो किये गये थे । सरकार के दिशा निर्देश पर स्कूल खुल गये लम्बे वक़्त के बाद हबीबी पब्लिक स्कूल डींगरपुर में सोमवार को कक्षा एक से कक्षा पांच तक क्लास के स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे जिस पर स्टूडेंट्स का स्कूल स्टाफ ने फूलो और फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया स्कूल प्रबंधक जावेद महमूद ने बताया कि अभी बच्चे कम तादाद में आये आने वाले दिनो में बच्चों की संख्या बढ़ जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.