किरतपुर में जुमे की नमाज़ पर कड़ी सुरक्षा
किरतपुर में जुमे की नमाज़ पर कड़ी सुरक्षा
पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार शमीम अंसारी
किरतपुर। जुमे की नमाज़ के मद्देनज़र शुक्रवार को नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने मुख्य मार्गों, धार्मिक स्थलों, गली-मोहल्लों और भीड़भाड़ वाले बाज़ारों में फ्लैग मार्च निकालकर शांति व सौहार्द का संदेश दिया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल कायम करें। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी परिस्थिति में कानून-व्यवस्था का पालन करने की हिदायत दी गई।
पुलिस प्रशासन ने बताया कि जुमे की नमाज़ के अवसर पर नगर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही लगातार गश्त कर स्थिति पर नज़र रखी जा रही है, ताकि माहौल शांतिपूर्ण और सुरक्षित बना रहे। नगरवासियों ने पुलिस की इस सक्रियता और फ्लैग मार्च का स्वागत किया। लोगों का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी से उन्हें सुरक्षा का भरोसा मिला है और माहौल में और अधिक शांति व विश्वास मजबूत हुआ है।
