नगर मे लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
श्री पंजाबी सभा द्वारा अतिथियों को खिचड़ी भोज कराया गया
कलम हिन्दुस्तानी
शमीम अंसारी
किरतपुर। श्री पंजाबी सभा किरतपुर द्वारा आयोजित सामुहिक लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी की क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर एंव अध्यक्ष मदन लाल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से अग्नि प्रज्जवलित की। पंजाबी समुदाय ने अग्नि पर प्रसाद चढ़ाया और उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया।
गुरुवार की रात्रि 9 बजे मोहल्ला चौहानान में स्थित लोहड़ी स्थल पर श्री पंजाबी सभा द्वारा अग्नि प्रज्वलित कर लोहड़ी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष मदनलाल अरोड़ा ने बताया कि यह हमारा धार्मिक स्थल है और हम यहां पर गत 62 वर्षों से लोहड़ी का त्यौहार मनाते आ रहे हैं। इसी स्थल पर हम पंजाबी समाज सामुहिक रूप से अग्नि प्रज्वलित करते हैंं। जुगल किशोर कालरा, दीपक अरोड़ा, कस्तूरी लाल कालरा, सतीश मेहरा, बोबी कालरा, दिव्यम अरोड़ा, सचिन कालरा, साहिल मेहरा, कुशांक कालरा, आदि रहे। कार्यक्रम में महिलाओं एंव युवाओं ने डीजे पर डांस किया। श्री पंजाबी सभा द्वारा अतिथियों को खिचड़ी भोज कराया गया।
