युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने 26 जनवरी को दिल्ली गणतंत्र परेड में ट्रैक्टर सहित शामिल होने के लिये किसानों से किया आह्वान
कलम हिन्दुस्तानी
शमीम अंसारी
किरतपुर। भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित बैठक में किसानों से 26 जनवरी को दिल्ली गणतंत्र परेड में शामिल होने के लिये किसानों को ट्रैक्टर सहित होने का आह्वान किया है।
गुरुवार को गांव भोजपुर में भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक चक्रेश कुमार के आवास पर आयोजित की गई। जिसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने यूनियन के कार्यकर्ताओं से कहा है कि केंद्रीय सरकार ने किसानों की मांगों को अनदेखा कर दिया है। कृषि विधेयक को वापस लेने की मांग के समर्थन में क्षेत्र के समस्त किसान भाई अपने ट्रैक्टर ट्राली लेकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे। बैठक में गन्ने का भाव स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुसार 450 रूपये प्रति क्विंटल घोषित करने के संबंध में 17 जनवरी 2021 को मध्यान्ह 11 बजे मंडी समिति किरतपुर में जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पंचायत बुलाई गई है। जिसमें सभी किसान भाइयों से अपील की गई है कि वह 17 जनवरी को किरतपुर मंडी समिति में अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर सहित भाग लेंं। पंचायत को सफल बनाएं। बैठक में मुकुल राजपूत, मुकेश कुमार, देशराज सिंह, मनोज कुमार, राजेंद्र सिंह, मोहन, मसरूर शेख, जयप्रकाश सिंह, फूल सिंह, शैलेंद्र कुमार, सत्यवीर सिंह, बीरबल सिंह, राकेश सिंह उर्फ बिट्टू आदि रहे।
