सिरसी में दादा मखदूम साहब के मजार पर चादर पोशी की गई
सिरसी मे हर साल लगने वाला हुजूम(मेला) नही लगेगा: चौधरी उरूज आलम
कलम हिंदुस्तानी संवाददाता
मोहम्मद सादिक
संभल ।संभल के थाना नखासा क्षेत्र के कस्बा सिरसी में हर साल लगने वाला उर्स मेला (हुजूम) इस साल कोविड-19 के चलते नहीं लगेगा उर्स मेला प्रबंधक चौधरी उरूज आलम ने बताया कि हर साल इस्लामी कैलेंडर के महीने जमादुल अव्वल के तीसरे और आखिरी शुक्रवार को दादा मखदूम साहब के मजार पर लगभग (800)आठ सो सालों से उर्स मेला (हुजूम) लगता आ रहा हे और हर साल दादा मखदूम साहब के मजार पर चादर पोशी की जाती है चौधरी उरूज आलम ने दादा मखदूम साहब के मजार पर चादर पोशी की और उन्होंने बताया कि आठ सो सालों से लगने वाला उर्स मेला (हुजूम) इस साल कोविड-19 के चलते नहीं लगाया जाएगा इस मौके पर
मेला प्रबंधक चौधरी उरूज आलम, चौधरी सीरत उरूज, मौलाना एहतेशाम हुसैन, मोलाना फिरोज रजा नकवी, मौलाना समर अब्बास, मौलाना इकरार रजा, चौधरी फैजान अली , चौधरी मुंसफ रजा, मारूफ सिरसीवी, नईम कुरैशी , माहिर रजा, छोटे मेम्बर , चौधरी सायम अली , रईस खा, बाबू खान आदि रहे।
