पुष्पा देवी ने संभाला किरतपुर थाना प्रभारी का कार्यभार

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का शेरकोट स्थानांतरण

पुष्पा देवी ने संभाला किरतपुर थाना प्रभारी का कार्यभार

कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार शमीम अंसारी

किरतपुर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा द्वारा जारी आदेश के तहत किरतपुर थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का स्थानांतरण शेरकोट कर दिया गया है। उनके स्थान पर नई थाना प्रभारी के रूप में पुष्पा देवी ने पदभार ग्रहण कर लिया है।

       स्थानांतरण की सूचना मिलते ही थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। विदाई के समय पुलिसकर्मियों ने जलपान की व्यवस्था की और फूल मालाओं से वीरेंद्र कुमार का सम्मान किया। 

         थाना प्रभारी रहते हुए वीरेंद्र कुमार ने अपनी ईमानदारी, सौम्य व्यवहार और जिम्मेदार कार्यशैली से नगरवासियों और पुलिस स्टाफ के बीच विशेष पहचान बनाई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण तब देखने को मिला जब उन्होंने हत्या की एक बड़ी घटना का पर्दाफाश 24 घंटे के भीतर कर दिया था। इस उपलब्धि की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हुई थी। विदाई के समय पूरा थाना परिसर भावुक माहौल में डूबा नजर आया। नगरवासियों और पुलिसकर्मियों ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.