सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 
सेंट्रल नोएडा। थाना सूरजपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण करने के आरोप में पति और सास को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शुक्रवार को ग्राम लखनावली से आरोपित पति सोनू मलिक (उम्र 37 वर्ष) पुत्र स्व. मुंशीलाल और उसकी मां शकुन्तला (उम्र 58 वर्ष) पत्नी स्व. मुंशीलाल को हिरासत में लिया।
         पुलिस के अनुसार, दिनांक 23 सितंबर 2025 की रात्रि को मृतका रितु तोमर ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रितु को उसके पति सोनू मलिक और सास शकुन्तला द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। परिजनों की शिकायत के आधार पर थाना सूरजपुर में मु0अ0सं0-553/2025, धारा 85/108 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को ग्राम लखनावली से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मूल रूप से ग्राम सिलाना, थाना छपरौली, जनपद बागपत के निवासी हैं, जबकि वर्तमान में कस्बा व थाना सूरजपुर, गौतमबुद्धनगर में रह रहे थे। पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। थाना सूरजपुर पुलिस ने बताया कि महिला सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय मिल सके।
Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.