यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने किया मध्य पूर्व सीजफायर का स्वागत, शांति और संवाद की अपील
यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने किया मध्य पूर्व सीजफायर का स्वागत, शांति और संवाद की अपील
यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी बोले ‘स्थायी और न्यायपूर्ण समाधान की ओर बढ़ें सभी पक्ष’
कलम हिन्दुस्तानी : पत्रकार मौहम्मद मोहसिन
लखनऊ। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच घोषित युद्धविराम (सीजफायर) का स्वागत करते हुए यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अली ज़ैदी ने इसे शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि यह निर्णय हिंसा को रोकने, निर्दोष लोगों की जान बचाने और क्षेत्र में बढ़ते मानवीय संकट को कम करने का अवसर प्रदान करता है।
अली ज़ैदी ने विशेष रूप से ईरानी पक्ष के धैर्य और उसके मजबूत रुख की सराहना करते हुए कहा कि उसने अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए लगातार दृढ़ता दिखाई है। उन्होंने कहा कि यह युद्धविराम केवल अस्थायी राहत न होकर स्थायी और न्यायपूर्ण शांति की दिशा में पहला कदम होना चाहिए, जिसमें सभी देशों के अधिकारों और सम्मान का ध्यान रखा जाए। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे युद्धविराम का पूरी तरह पालन करें और किसी भी प्रकार की उकसावे वाली कार्रवाई से बचें। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी जिम्मेदारी निभाते हुए शांति कायम रखने और भविष्य में ऐसे संघर्षों को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
