जावेद अब्बास बने ‘कलम हिन्दुस्तानी’ के सीनियर संवाददाता
जावेद अब्बास बने ‘कलम हिन्दुस्तानी’ के सीनियर संवाददाता
समस्त उत्तर प्रदेश क्षेत्र से देंगे पत्रकारिता सेवाएं
कलम हिन्दुस्तानी ब्यूरो
लखनऊ।.पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊर्जा और ईमानदारी का परिचय देते हुए जनपद मुजफ्फरनगर के साउथ खालापार निवासी जावेद अब्बास को हिन्दी दैनिक एवं उर्दू रोज़नामा “कलम हिन्दुस्तानी” समाचार पत्र में प्रदेश स्तरीय सीनियर संवाददाता के रूप में नियुक्त किया गया है।
शिक्षित, सजग और युवा सोच से संपन्न जावेद अब्बास अब पूरे उत्तर प्रदेश क्षेत्र से समाचार पत्र के लिए अपनी पत्रकारिता सेवाएं देंगे। वे जमीनी स्तर पर समाज से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग कर जनहित से संबंधित मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे। इस अवसर पर समाचार पत्र के संरक्षक महेश यादव, प्रधान संपादक असलम सैफी तथा संपादक नय्यर अली ज़ैदी ने जावेद अब्बास की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि “जावेद अब्बास जैसे युवा और ईमानदार पत्रकार से हमें उम्मीद है कि वे ‘कलम हिन्दुस्तानी’ के सिद्धांतों निष्पक्षता, निष्ठा और ईमानदारी को आगे बढ़ाएंगे तथा समाज के हर वर्ग की आवाज़ को बुलंद करेंगे। समाचार पत्र “कलम हिन्दुस्तानी” के प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया है कि जावेद अब्बास पत्रकारिता के प्रत्येक आयाम को जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे। वे खबरों की सच्चाई और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और मजबूत बनाएंगे। जावेद अब्बास की यह नियुक्ति न केवल ‘कलम हिन्दुस्तानी’ परिवार के लिए गौरव की बात है, बल्कि पत्रकारिता जगत में कार्यरत युवा पत्रकारों के लिए एक प्रेरणास्रोत भी है। उनका समर्पण और जमीनी दृष्टिकोण यह संदेश देता है कि “ईमानदार पत्रकारिता ही समाज का सच्चा दर्पण है। कलम हिन्दुस्तानी’ परिवार की ओर से जावेद अब्बास को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
