इकवान सिद्दीकी को फिर से कलम हिन्दुस्तानी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र का बनाया गया दिल्ली प्रभारी
देश की राजधानी दिल्ली मे निष्पक्ष पत्रकारिता से उठायेंगे सर्व समाज की आवाज़ : इकवान सिद्दीकी
कलम हिन्दुस्तानी ब्यूरो
दिल्ली। युवा हृदय युवा सोच इकवान सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद से हिन्दी दैनिक और गौतम बुद्ध नगर से रोज़नामा उर्दू मे प्रकाशित एवं देश की राजधानी दिल्ली प्रदेश मे प्रसारित कलम हिन्दुस्तानी समाचार पत्र का दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनाया गया है।
कलम हिन्दुस्तानी के संरक्षक और प्रधान संपादक के आदेशानुसार संपादक नय्यर अली जैदी द्वारा इकवान सिद्दीकी को उत्तर प्रदेश और दिल्ली मे प्रसिद्ध हिन्दी दैनिक समाचार-पत्र कलम हिन्दुस्तानी का दिल्ली प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया गया है। दिल्ली प्रभारी इकवान सिद्दीकी से आशा की जाती है कि वह देश की राजधानी दिल्ली मे निष्पक्ष होकर देश हित मे जनता की सेवा करेगें और किसी भी तरह की शिकायत का मौका नहीं आने देगें। नवनियुक्त दिल्ली प्रभारी इकवान सिद्दीकी ने कहा कि जो ज़िम्मेदारी मुझको सौंपी गई है मै उस ज़िम्मेदारी को निष्पक्ष रूप से निभाकर कलम हिन्दुस्तानी अखबार को देेश की राजधानी दिल्ली के जन जन तक पंहुचाने का कार्य करूंगा और कलम हिन्दुस्तानी की पहचान को ऊंचाईयों तक पहुचाने का कार्य करूंगा।
