हमला बेहद कायरतापूर्ण, सरकार करेगी कठोर कार्यवाही : अब्बास नक़वी

कलम हिन्दुस्तानी : शादाब ज़फर 

नजीबाबाद। पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों की हत्या पर भाजपा युवा नेता अब्बास नक़वी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इस कृत्य को कायरतापूर्ण और मानवता के खिलाफ बताया। 

                नक़वी ने कहा, “यह बेहद दुखद और निंदनीय घटना है। पूरा देश इस समय शोक में डूबा हुआ है। आतंकवादियों ने निहत्थे और मासूम लोगों की बेरहमी से हत्या की है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार आतंकवाद के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। “हमारी सरकार इस हमले के दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाएगी। यह मानवता के खिलाफ अपराध है और हम इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे,” नक़वी ने कहा की इस घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल है।

 

 

Copyright © All rights reserved. | Powered by Kalam Hindustani Media Platform.